ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर में युवक की मौत पर बवाल, लोगों ने 50 गाड़ियों में की तोड़फोड़, 8 ट्रक और 1 कार फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BHAGALPUR: भागलपुर में एक युवक की मौत पर लोगों ने जमकर बवाल काटा है. सड़क हादसे में हुई युवक की मौत पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. गुस्साए लोगों ने 50 से ज्यादा गाड़ियों

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक युवक की मौत पर लोगों ने जमकर बवाल काटा है. सड़क हादसे में हुई युवक की मौत पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. गुस्साए लोगों ने 50 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की और 8 ट्रक, एक कार को आग के हवाले कर दिया.


ये हादसा भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग एनएच-80 पर हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक अपने बाइक से घर जा रहा था तभी ट्रक की चपेट आ गया. जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अवधेश कुमार महतो के रूप में की गई है जो बालू का कारोबारी था.


ये हादसा जगदीशपुर बजार स्थित थाने से महद कुछ ही दूरी पर हुआ. वहीं हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने करीब 50 गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को हालात कंट्रोल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया. जिसके बाद 8 थानों की पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को कंट्रोल किया.



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता