ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ, बीच सड़क पर बाप-बेटे ने तोड़ा दम

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया-बिहपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 मड़वा महंत स्थान के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक

भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ, बीच सड़क पर बाप-बेटे ने तोड़ा दम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  जिले के नवगछिया-बिहपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 मड़वा महंत स्थान के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल जो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


ट्रक और मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा निवासी स्व सत्यनारायण प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र अरविंद दास और अरविंद दास के पुत्र 25 वर्षीय भृगुनाथ दास शामिल हैं. मृतक अरविंद दास के भाई पप्पू मंडल ने बताया कि मेरा भाई और भतीजा दोनों खगड़िया जिला के कोलवाड़ा अपने ससुराल से घर करारी तीनटंगा राजदूत मोटरसाइकिल से आ रहा था कि तभी बिहपुर के महंत स्थान के पास ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गया. जिसमें दोनों की मौत हो गई.


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बिहपुर पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं  परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ कर चली गई. मृतक के मौत से परिजनों में मातम छा गया है.