ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 को कुचला

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. सड़क हादसे में तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. सड़क हादसे में तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जिससे दो लोगों की स्पॉट डेथ हो गई. जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक के घरों में मातम पसरा है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां गोपालपुर थाना इलाके के 14 नंबर सड़क पर गोसाईगांव मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की पहचान खगड़िया के रहने वाले अशेसर यादव के बेटे गुड्डू कुमार और नवादा के रहने वाले तुलसी प्रसाद मंडल के बेटे जीवेश कुमार के रूप में की गई है.


मृतक के परिजनों ने बताया कि ये तीनों शख्स तेतरी मंदिर में हुई एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि तीसरा शख्स बगल झाड़ी में जा गिरा. जिसकी इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराई गई. प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया गया.