ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

भागलपुर में मंत्री रामनरायण मंडल को झेलनी पड़ी नाराजगी, आक्रोशित लोगों ने काफिला रोककर की नारेबाजी

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनरायण मंडल का काफिला रोककर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की है. भागलपुर महोत्सव कार्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनरायण मंडल का काफिला रोककर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की है. भागलपुर महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने जा रहे मंत्री के काफिले को रास्ते में ही रोककर नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. हालांकि प्रशासन की और से पूरी तैयारी की गई थी. मंत्री की गाड़ी को जैसे-तैसे प्रदर्शनकारियों के बीच से निकाला गया. 


भागलपुर में लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. अवैध पार्किंग के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने जागरूक समाज मजबूत समाज के बैनर तले एकजुट होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क से भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनरायण मंडल का काफिला गुजर रहा था. प्रदर्शनकारियों ने काफिले को रोककर हंगामा शुरू कर दिया.


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मंत्री के काफिले को प्रदर्शनकारियों के बीच से निकाला. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि भागलपुर को जाम की समस्या से आजाद किया जाये. शहर में पार्किंग की व्यवस्था किये बिना पुलिस बाइक जब्त कर रही है. ये सही नहीं है. अतिक्रमण से भी शहर जूझ रहा है. प्रशासन को कोई सख्त कदम उठाना चाहिए.


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता