ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भागलपुर में हादसे के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, गुस्साए लोगों ने SSP को घेरा

BHAGALPUR : भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा है. गुस्साए लोगों ने आगजन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा है. गुस्साए लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया है. राहत और बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है. जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष भारती को लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा. 

गुस्साए लोगों ने एसएसपी को घेर लिया है. गुस्साए लोग पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं. गुस्साए लोगों का कहना है कि पुलिस अवैध वसूली कर रही थी, तभी ट्रक ड्राइवर ने बच कर निकलने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस पिछा करने लगी जिसके कारण यह हादसा हुआ है. 

बता दें कि दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा बायपास के वंशीटिकर चौक पर शनिवार सुबह हुआ, जिसमें लोदीपुर थाने की जिप्सी, यूपी नम्बर की एक कार और एक ट्रक में टक्कर हो गई. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग बवाल काट रहे हैं. 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता