ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बंदूक की नोक पर गाड़ी सहित 4 महिला पंचायत सदस्यों का अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

BHAGALPUR : बिहार के नवगछिया में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और सियासतदारों द्वारा भी अपने फायदे के लिए बकायदा अपराधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बंदूक की नोक पर गाड़ी सहित 4 महिला पंचायत सदस्यों का अपहरण, पुलिस ने सकुशल बरामद किया
Anamika
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के नवगछिया में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है.  अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और सियासतदारों द्वारा भी अपने फायदे के लिए बकायदा अपराधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

 इसी क्रम में नवगछिया पुलिस जिला के खरीक प्रखंड प्रमुख झाड़ी यादव पर लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रमुख पद को बचाने के लिए चार महिला पंचायत समिति सदस्यों का अपहरण कर लिया गया. दरअसल खरीक प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख पद के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव लिए विशेष बैठक आयोजित थी. बैठक में भाग लेने आ रही चार महिला पंचायत समिति सदस्यों को प्रखंड कार्यालय गेट के सामने से ही बोलेरो गाड़ी समेत अगवा कर लिया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को मुक्त करा लिया है.

बताया जा रहा है कि  खरीक प्रखंड में कुल 17 पंचायत समिति सदस्य हैं. जिन्हें प्रमुख झारी यादव के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग करना था. सभी पंचायत समिति समय प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर पहुंचे, इसी दौरान बदमाशों ने बोलेरो चालक के पास जाकर बंदूक सटाते हुए चार महिला सदस्यों को अगवा कर लिया.  पंचायत समिति सदस्य राघोपुर की कंचन कुमारी, भवनपुरा पंचायत की श्यामा देवी, बिना देवी, पिंकी देवी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. घटना की जानकारी मिलते हैं प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले सभी पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे.


 बीडीओ के कार्यालय और पुलिस प्रशासन के सामने चार महिला पंचायत समिति सदस्यों के अपहरण पर सवाल करते हुए कुशलतापूर्वक बरामदगी की मांग करने लगे. इसकी जानकारी  नवगछिया एसपी  को दी गई. जिसने आदेश पर तुरंत कार्रवाई करते  हुए  झारी यादव के तुलसीपुर घर के पास के केला बागान के बगल के घर से सभी को बरामद कर लिया गया. एसडीपीओ नवगछिया दिलीप कुमार ने बताया कि सभी महिला पंचायत समिति सदस्य को सकुशल बरामद कर लिया गया है. मामले में जो भी दोषी होगा उसके ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पंचायत समिति सदस्यों ने घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की.गिरफ्तार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इस मामले को लेकर खरीक थाना में प्रमुख झारी यादव और उसके पुत्र समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मामले में दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो कारतूस और एक अपाची गाड़ी बरामद किया है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ANJANI

FirstBihar संवाददाता