ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

भागलपुर में बम धमाके से अफरा-तफरी, 3 बच्चों की हालत गंभीर

BHAGALPUR : भागलपुर के जगदीशपुर थाना इलाके में बम फटने से 3 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. गंभीर रुप से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां

भागलपुर में बम धमाके से अफरा-तफरी, 3 बच्चों की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR :  भागलपुर के जगदीशपुर थाना इलाके में बम फटने से 3 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. गंभीर रुप से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई हैम. 

पूरा मामला जगदीशपुर थाना इलाके  के चांदपुर पंचायत के अंतर्गत सलेमपुर के बलुआबाडी गांव की है. जहां मोहम्मद शकील के घर के पीछे एक अर्ध निर्मित घर में  पुआल के नीचे छुपा कर रखा गया बम अचानक ब्लास्ट कर गया. इस धमाके में  मोहम्मद शकील की 8 साल की बेटी नविला, 3 साल की बेटी मारया  और 5 साल की जोया गंभीर रुप से घायल हो गई. 

बताया जा रहा है कि कि सभी  बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक पैर पुआल  पर पड़ा और तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हो गया.  जिसके कारण वह सभी बुरी तरह घायल हो गए.  धमाके की आवाज सुनकरजब घरवाले मौके पर पहुंचे तो सभी बच्चे तड़प रहे थे. इसके बाद परिजनों ने इसकी  सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी.

 सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके  पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई और सभी बच्ची को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. जगदीशपुर पुलिस को शक है कि पुआल के नीचे और भी बम हो सकता है इसके लिए बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है. खबर लिखे जाने तक जगदीशपुर पुलिस बम स्क्वायड टीम आने का इंतजार कर रही थी. बम अर्ध निर्मित मकान में किसने रखा है इसकी भी छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता