ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

INDIAN RAILWAY : रेलवे का अजब-गजब खेल! बिना किसी सूचना के बदल दिया गया स्टेशन का नाम, पुराने नाम से यात्री को नहीं मिल रही टिकट; जानिए क्या है खबर

INDIAN RAILWAY : बिहार में रेलवे कि एक बड़ी गलती सामने आई है। अब रेलवे ने एक स्टेशन का नाम भी बदल दिया है इसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अब यह सोचने लगे होंगे कि बिहार में तो ऐसी कोई सुचना नहीं

INDIAN RAILWAY
बदल दिया स्टेशन का नाम
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में रेलवे कि एक बड़ी गलती सामने आई है। अब रेलवे ने एक स्टेशन का नाम भी बदल दिया है इसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अब यह सोचने लगे होंगे कि बिहार में तो ऐसी कोई सुचना नहीं है कि किसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है तो आपको झूठी बात खबर क्यों बता रहे हैं तो जरा ठहरिए आप अपनी जगह सही हैं,लेकिन हम आपको झूठी खबर नहीं बता रहे बल्कि एक रोचक खबर बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि खबर क्या है। 


दरअसल, बिहार में रेलवे हॉल्ट हैं इसका नाम है और इसका नाम है गोनूधाम पर रेलवे में यदि आप इस नाम से टिकट कटवाना चाहेंगे तो आप परेशान होंगे और हो सकता है कि आपका टिकट भी नहीं कट पाए। अब सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्यों तो बात कुछ ऐसी है कि रेलवे इस हॉल्ट का टिकट इस नाम से नहीं बल्कि कुछ बदले हुए नाम से काट रहा है। रेलवे इस जगह कि टिकट गानीधाम के नाम से काट रहा है। 


ऐसे में गोनूधाम हॉल्ट जाने वाले यात्रियों को ऑनलाइन टिकट लेने में काफी परेशानी हो रही है। दरअसल, यूटीएस व रेलवे के सर्वर में सही नाम फीडिंग नहीं होने से ऐसा हो रहा है। एटीवीएम मशीन के ऑपरेटर को भी सही जानकारी नहीं होने के कारण गोनूधाम का टिकट लेने वाले यात्रियों को वापस कर दिया जाता है। लिहाजा यात्रियों को भागलपुर या किसी अन्य जगह से गोनूधाम जाने के लिए काउंटर पर आकर टिकट खरीदनी पड़ती है।


जबकि गोनूधाम हॉल्ट के बोर्ड पर गोनूधाम लिखा है। लेकिन टिकट गानीधाम के नाम से मिलता है। यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन भागलपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशन में लगी एटीवीएम मशीन के ऑपरेटर को भी इस बात की जानकारी नहीं है। यूटीएस में यात्री गोनूधाम टाइप करते हैं तो किसी भी स्टेशन का नाम और कोड सामने नहीं आता।


इधर,इस पुरे मामले को लेकर मालदा मंडल की सीनियर डीसीएम अंजन ने बताया कि इस मामले की जानकारी ली जाएगी। किसी तरह की गलती है तो उसमें सुधार किया जाएगा। रेलवे के टिकट काउंटर से इस बारे में पूछने पर बताया गया कि गोनूधाम का टिकट गानीधाम या जीआइएफ कोड लिखने से बुक होता है। यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं है।