ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गंगा नदी में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 18 थे सवार; 12 तैरकर निकले, 6 लापता

Bihar Flood Alert: भागलपुर के नवगछिया में गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। कई मजदूर तैरकर सुरक्षित निकल आए, जबकि कुछ के लापता होने की आशंका है। घटना के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चला रही...

गंगा नदी में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 18 थे सवार; 12 तैरकर निकले, 6 लापता
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood Alert: भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में बुधवार को गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के लिए नदी पार कर रहे थे. नाव के बीच धारा में पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.


नाव पलटते ही नदी में सवार मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. हादसे के बाद 12 मजदूर तैरकर सुरक्षित घाट तक पहुंचने में सफल रहे. वहीं करीब छह मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है.


नाव के नीचे दबने की भी आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पलटने के दौरान कुछ मजदूर उसके नीचे दब गए होंगे. गंगा नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण लापता मजदूरों की तलाश में भी परेशानी आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए.


SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम को भी मोटरबोट के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है. गोताखोरों की मदद से नदी में लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है. नदी की धारा और हादसे की स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.


घटनास्थल पर अधिकारियों की मौजूदगी

नाव हादसे की सूचना के बाद वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं.


हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. लापता मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं और अपनों के सुरक्षित मिलने का इंतजार कर रहे हैं.