ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Police Transfer: बिहार के इस जिले में दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला, SDPO भी बदले

Bihar Police Transfer: भागलपुर में कार्यकाल पूरा कर चुके दो दर्जन से ज्यादा अवर निरीक्षकों का तबादला बांका कर दिया गया है, जबकि बांका से कई अधिकारियों को भागलपुर भेजा गया है। कुछ ASI को नवगछिया स्थानांतरित किया गया है। झाझा SDPO का भी तबादला हुआ है।

Bihar Police Transfer
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Transfer: भागलपुर जिले में कार्यकाल पूरा कर चुके दो दर्जन से अधिक दारोगा का तबादला बांका जिले में कर दिया गया है। यह निर्णय रेंज आईजी विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई स्थानांतरण समिति की बैठक में लिया गया है।इसके अलावा, बांका जिले से भी कई अवर निरीक्षकों को भागलपुर भेजा गया है, वहीं कुछ ASI का नवगछिया में स्थानांतरण किया गया है।


भागलपुर से शक्ति पासवान, दिलीप राम, कन्हैया कुमार झा, रोहित कुमार पासवान, राहुल कुमार पासवान, सूरज सिंह प्रथम, आदर्श कुंदन, रंतेज भारती, प्रभाकर कुमार, सुजित कुमार, सिकेश कुमार पाल, अनिश बिहारी, राम मोहन कुमार, जीबू कुमार यादव, अजय कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, पंकज मांझी, सुशील राज, राजीव रंजन, चंदन कुमार प्रथम, गौतम कुमार शर्मा। इसके साथ ही प्रा. अ.नि. अजय कुमार मंडल और सहायक अवर निरीक्षक श्रीकांत चौधरी एवं राम सुदिष्ठ बैठा का भी बांका तबादला हुआ है।


बांका से आशीष कुमार, सुनील कुमार मंडल, पम्मी गुप्ता, राजेश कुमार, शीला कुमारी, रंजीत कुमार, संगीता कुमारी, रणधीर कुमार, रितु कुमारी, अर्ष कुमार वर्मा, रिशु कुमारी, रोहित राज, युगल कुमार दास, रवि किशन कुमार, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, सिद्धार्थ कुमार, विनय कांत, रौशन रजक, अमन कुमार रवि, संदीप कुमार मंडल और प्रा.अ.नि. मुहम्मद कुदुस का भागलपुर स्थानांतरण किया गया है।


वहीं बांका से सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार का नवगछिया तबादला किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत झाझा पुलिस अनुमंडल में तैनात एसडीपीओ राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार पटना में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार को झाझा का नया SDPO नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता