ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बड़ी खबर : पुलिस लाइन में महिला सिपाही की हत्या, पति ने मां-पत्नी और बच्चों की हत्या करके कर ली खुदकुशी

BHAGALPUR : बिहार में भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस लाइन में 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत के मामले से सनसनी फैली हुई है। यहां पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से

बड़ी खबर :  पुलिस लाइन में महिला सिपाही की हत्या, पति ने मां-पत्नी और बच्चों की हत्या करके कर ली खुदकुशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में भागलपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पुलिस लाइन में 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत के मामले से सनसनी फैली हुई है। यहां पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिली है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। हर कोई इस घटना के पीछे की वजह फिलहाल आपसी कलह बता रहा है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। इसके साथ ही आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद हैं। यह लोग फिलहाल घटना के पीछे की वजह तलाशने में लगे हुए हैं। 


उधर, पुलिस की टीम फिलहाल किसी को भी घटनास्थल पर जाने से रोक रखा है। पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। इसके अलावा पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें महिला सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकारा है। चर्चा है कि सिपाही पत्नी सहित दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर युवक खुद फंदे से लटक गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में मृत महिला पुलिस की पहचान नीतू कुमारी( बक्सर की रहने वाली थी) के रूप में हुई है। यह अपने बैरक में पति के साथ उसकी सास व दो बच्चे थे। पति ने सिपाही पत्नी के साथ मां और दोनों बच्चे की हत्या के बाद खुद फांसी पर लटक गया।