ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

अजब प्रेम की गजब कहानी: वरमाला के बाद प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा; करना पड़ा ये काम

BHAGALPUR: भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां वरमाला के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा मंडप में शादी के लिए लड़की का इंतजार करता रह गया। भागलप

अजब प्रेम की गजब कहानी: वरमाला के बाद प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा; करना पड़ा ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां वरमाला के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हा मंडप में शादी के लिए लड़की का इंतजार करता रह गया। भागलपुर में हुई इस अनोखी शादी की चर्चा चारों ओर हो रही है।


दरअसल, भागलपुर के नाथनगर स्थित प्राणपुर निवासी प्रकाश कुमार की शादी भागलपुर सन्हौला थाना क्षेत्र के तारड़ ख़िरीडार गांव में तय हुई थी। निर्धारित तिथि को दूल्हा बना प्रकाश अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए बैंड बाजा और बाराती के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया।


वरमाला के स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे का स्वागत किया। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और मिठाई खिलाई। वरमाला की रस्में तो ठीक से पूरी हो गईं लेकिन सिंदूरदान से ठीक पहले बड़ा कांड हो गया। दुल्हन बाथरूम जाने की बात कहकर घर के अंदर चली गई और पिछले रास्ते से अपने प्रेमी के सा फरार हो गई।


उधर, मंडप में पंडित और दूल्हा के साथ साथ दोनों पक्ष के लोग दुल्हन का इंतजार करते रहे। काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ। परिजनों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो दुल्हन लापता थी। दुल्हन के फरार होने की खबर मिलते ही शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। बाराती तो वापस लौट गए लेकिन दूल्हा शादी के लिए धरना पर बैठ गया। काफी मान मनौव्वल के बाद जब दूल्हा नहीं माना तो दूसरी लड़की से उसकी शादी संपन्न कराई गई।

टैग्स