ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आमलोगों को दी जाएगी रेलवे टिकट बेचने की जिम्मेदारी, रेलवे की पहल से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

DESK: अब घर पर बेरोजगार बैठे लोगों को रोजगार मिलेगा। मालदा रेल मंडल की ओर यह पहल शुरू की गयी है। ई-कटेगरी की श्रेणी में शामिल रेलवे स्टेशनों पर टिकट बिक्री का काम निजी ह

आमलोगों को दी जाएगी रेलवे टिकट बेचने की जिम्मेदारी, रेलवे की पहल से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अब घर पर बेरोजगार बैठे लोगों को रोजगार मिलेगा। मालदा रेल मंडल की ओर यह पहल शुरू की गयी है।  ई-कटेगरी की श्रेणी में शामिल रेलवे स्टेशनों पर टिकट बिक्री का काम निजी हाथों में सौंपा जाएगा। पहले फेज में आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। जिसमें भागलपुर रेंज के चार स्टेशनों का नाम शामिल है। रेलवे ने स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए टेंडर निकाला है। मालदा रेल मंडल के इस कदम से अब लोगों को रोजगार मिल सकेगा। टेंडर लेने वाले लोगों को हर टिकट पर कमीशन दिया जाएगा। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 7 जून है। 


एसटीबीए के लिए टेंडर का आवेदन मालदा रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक के नाम से करना होगा। 7 जून टेंडर भरने का लास्ट डेट है और 9 जून को निविदा के कागजात खोले जाएंगे। जिन लोगों का आवेदन सही होगा उन्हें ही रेलवे टिकट बेचने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए आवेदक को चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात जमा करना होगा।

रेलवे की ओर से बकुदी, सुजनीपारा, महिपाल रोड, सबौर, टेकानी, गनगनिया, बाराहाट स्टेशनों पर टिकट बेचने की जिम्मेदारी आम लोगं को दी जाएगी। रेलवे की ओर से तीन वर्ष का अनुबंध रहेगा। टिकट बेचे जाने  वाले लोगों को कमीशन के रूप में राशि दी जाएगी। टिकट बिक्री के लिए कांट्रेक्टर बहाल करने के लिए टेंडर किया गया है। इसके अतिरिक्त और बहाल करने के लिए टेंडर निकाला गया है। इन स्टेशनों से राजस्व देने का दावा करने वाले कांट्रेक्टरों को बहाल करने की योजना है। 


रेलवे स्टेशनों पर एसटीबीए यात्रियों को अनारक्षित रेल टिकट उपलब्ध कराएंगे। रेलवे ने एसटीबीए का लाइसेंस जारी कर जहां यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की पहल की है। वहीं बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार मिले इसे लेकर रेलवे ने पहल की है।