ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर : नए साल का जश्न मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नए साल मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त मिलकर देर

भागलपुर : नए साल का जश्न मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नए साल मनाने निकले तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त मिलकर देर रात पुराने साल को बाय बाय और न्यू साल की जश्न मनाने के लिए बाइक से निकले थे. 


भागलपुर दुमका मुख्य सड़क मार्ग के टीओपी थाना क्षेत्र के पिस्ता चोक के समीप रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों दोस्तो की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक तीनों दोस्तों की पहचान स्नोखर थाना क्षेत्र के निवासी सहदेव महतो के 21 वर्षीय पुत्र मोनू महतो के रूप में हुई है. 


दूसरे मृतक दोस्त की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र कुंडी जमगांव के निवासी मो. रसीद आलम के 20 वर्षीय पुत्र मसूद आलम के रूप में हुई है. तीसरे युवक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के सौर कुरमा के निवासी मो. फिरोज 22 वर्षीय पुत्र मो. इमरोज के रूप में हुई है. 


घटना के बाद जब घर शव पहुंचा तो परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीओपी थानाध्यक्ष विश्व बंधु दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता