ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह

नवगछिया में दरोगा और पीटीसी सिपाही के विवाद ने हिंसक रूप लिया। दरोगा ने विशाल कुमार पर चाकू से हमला किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, जांच जारी।

Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Police Knife Attack : भागलपुर जिले के नवगछिया में शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग के भीतर एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक दरोगा और पीटीसी सिपाही के बीच विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दरोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल सिपाही को तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।रास्ते में विक्रमशिला सेतु पर भीषण ट्रैफिक जाम के कारण एंबुलेंस फंस गई, जिससे घायल की स्थिति और बिगड़ने लगी। इस बीच स्थानीय लोगों की तत्परता से रास्ता खाली कराया गया, और एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच सकी। 


इस घटना को लेकर पीटीसी सिपाही विशाल कुमार ने बताया कि सुबह दरोगा के साथ हल्का-फुल्का मजाक चल रहा था, तभी अचानक दरोगा ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


एसडीपीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच नवगछिया टाउन थाना को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी दरोगा की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की आश्वासन दिया गया है।