ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

भागलपुर में लूट के दौरान कारोबारी की हत्या, परिजनों ने 30 लाख की रकम लूटने का लगाया आरोप

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चैंलेज करते हुए लूट के दौरान मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. मामला अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर के

भागलपुर में लूट के दौरान कारोबारी की हत्या, परिजनों ने 30 लाख की रकम लूटने का लगाया आरोप
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है,  जहां अपराधियों ने पुलिस को चैंलेज करते हुए लूट के दौरान मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है.  मामला अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर के पास की है, जहां अपराधियों ने लूट का दौरान विरोध करने पर खाद -बीज के कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है. 

बताया जा रहा है कि अनुजदेव खाद बीज भंडार के मालिक अनुजदेव सिंह का 17 साल का बेटा शिवम कुमार 30 लाख की रकम लेकर केनरा बैंक में जमा कराने जा रहा था. तभी भवनाथपुर के पास अपराधियों ने हथियार के दम पर युवक को कब्जे में ले लिया और पैसों से भरा बैग मांगने लगे. युवक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया.

गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक अपराधी फरार हो गए थे और शिवम जमीन पर गिरकर तड़प रहा था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को मायागंज अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मौके  से पुलिस ने पिस्टल के मैगजीन को बरामद किया है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.मृतक के परिजनों का कहना है कि शिवम घर से 30 लाख की रकम लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता