ब्रेकिंग
जमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

भागलपुर के बाद गोपालगंज में बम धमाका, लालू के गांव फुलवरिया में एक शख्स की मौत

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. भागलपुर के बाद गोपालगंज में भी बम ब्लास्ट की खबर है. जोरदार बम ब्लास्ट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना फुलव

भागलपुर के बाद गोपालगंज में बम धमाका, लालू के गांव फुलवरिया में एक शख्स की मौत
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. भागलपुर के बाद गोपालगंज में भी बम ब्लास्ट की खबर है. जोरदार बम ब्लास्ट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना फुलवरिया थाना इलाके की है. फुलवरिया लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है. बताया जा रहा है कि पटाखा बनाने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है. इसमें एक शख्स की मौत हो गई है.


मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज में पटाखा बनाने के दौरान यह धमाका हुआ है. धमाके में एक व्यक्ति की मौत तथा कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना फुलवरिया के बथुआ बाजार की है. मृतक का नाम अलीम मियां बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है. मौके पर एसपी रवाना हो गए हैं. पुलिस ने धमाके वाली जगह की घेराबंदी शुरू कर दी है. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.


बता दें कि इससे पहले भागलपुर में पटाखा बनाने के क्रम में विस्फोट हुआ था. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गये थे. इस मामले की जांच अभी चल रही है. विस्फोट के दौरान 5 घर जलकर खाक हो गये थे.