ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भागलपुर में 96.89 एकड़ क्षेत्र में बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: सम्राट चौधरी

बिहार सरकार ने भागलपुर के गोराडीह में 96.89 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इससे उद्योगों को बढ़ावा और स्थानीय रोजगार के अवसर मिलेंगे।

BIHAR
उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: भागलपुर में 96.89 एकड़ क्षेत्र में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा। इस बात की घोषणा बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि के उद्योग विभाग को निशुल्क स्थायी हस्तांतरण को स्वीकृति दी गयी है। गोराडीह (भागलपुर) में  इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने से उद्योगों को बढावा मिलेगा।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने भागलपुर जिले में नव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए 96.89 एकड़ सरकारी भूमि, उद्योग विभाग को हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि गोराडीह अंचल के मौजा-मोहनपुर, थाना संख्या 476, खाता संख्या 64 के खेसरा संख्या 58 एवं 62 में स्थित कुल 96.89 एकड़ सरकारी भूमि को उद्योग विभाग, बिहार, पटना को स्थायी रूप से निशुल्क अन्तर्विभागीय हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।


 उन्होंने  कहा कि यह अधिशेष भूमि (अतिरिक्त जमीन) के तहत राज्य सरकार द्वारा अर्जित की गई थी। हस्तांतरित भूमि खेसरा संख्या 58 में 50.23 एकड़ जबकि खेसरा संख्या 62 में 46.66 एकड़ भूमि शामिल है। सम्राट चौधरी ने कहा कि उद्योग विभाग इस स्थान पर एक नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करेगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी


 उपमुख्यमंत्री  चौधरी ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की औद्योगिक विकास नीति के अनुरूप है। सरकार बिहार को औद्योगिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किए जाने से जहां उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के भी अवसर सृजित होंगे।