Bihar News: बिहार के भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा तरैटा नारायणपुर इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गए थे।
स्नान करने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों में पूजा, ज्योति, मिनाक्षी, राहुल, आयुष और विकास शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र करीब 12 वर्ष के आसपास थी।
सभी मृतक सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।





