ब्रेकिंग
जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीदामाद का घर बसाने पहुंचा था चचेरा ससुर... एक पल में अपने ही हाथों उजाड़ दी बेटी की दुनियाहाईकोर्ट की टिप्पणी: पत्नी करियर चुने तो पति बन सकते हैं ‘हाउस हस्बैंड’, घर संभालना जेंडर से तय नहीं होताBihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकजमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीदामाद का घर बसाने पहुंचा था चचेरा ससुर... एक पल में अपने ही हाथों उजाड़ दी बेटी की दुनियाहाईकोर्ट की टिप्पणी: पत्नी करियर चुने तो पति बन सकते हैं ‘हाउस हस्बैंड’, घर संभालना जेंडर से तय नहीं होताBihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोक

Bhagalpur Airport: खुशखबरी! इस जगह पर बनेगा भागलपुर का ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 4000 मीटर का होगा रन-वे, जानें पूरी डिटेल्स

Bhagalpur Airport: बिहार के भागलपुर जिले में अब एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ हो गया है।सुल्तानगंज में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इसके लिए सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति मिल गई है। सुल्तानगंज में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 855 एकड़ जमीन चिन्

Bhagalpur Airport
सुल्तानगंज में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का होगा निर्माण
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bhagalpur Airport: भागलपुर में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का रास्ता साफ हो गया है। सुल्तानगंज में एयरपोर्ट बनेगा इसकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकार ने दे दी है। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने गोराडीह और सुल्तानगंज के जमीन का चयन कर रिपोर्ट सौंपी थी। लगातार गोराडीह और सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर खींचतान जारी था। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि सुल्तानगंज में ही एयरपोर्ट बनेगा। अब इसका रास्ता साफ हो गया है।


बजट में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पास होने के बाद अब सक्षम पदाधिकारी ने स्वीकृति दे दी है। इसको लेकर वायुयान संगठन निदेशालय के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने भारतीय विमानपत्तन विभाग के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने प्री फिजिबिलिटी स्टडी और तकनीकी जांच की मांग की है, ताकि जमीन अधिग्रहण की ओर बढ़ा जा सके। सुल्तानगंज में 855 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इस स्थान पर हवाई अड्डा निर्माण के लिए टर्मिनल, रनवे, चहारदीवारी, वेटिंग लाउंज समेत अन्य बिंदुओं पर प्री फिजिबिलिटी स्टडी कराया जाना आवश्यक है।


जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा जो सुल्तानगंज देवघर रोड से पश्चिम और निर्माण अधिनियम फोरलेन के दक्षिण 855 एकड़ जमीन में बनाया जाना है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सुलतानगंज-देवघर रोड से पश्चिम और निर्माणाधीन फोरलेन से दक्षिण 855 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है। इसमें मसदी मौजा की 300 एकड़, नोनसर मौजा की 225 एकड़, राजगंज मौजा की 50 एकड़, कसवा मौजा में 205 एकड़, सुजापुर मौजा में 40 एकड़ और मंझली मौजा में 35 एकड़ जमीन शामिल की गयी है।


सुल्तानगंज में जो एयरपोर्ट बनने वाला है उसके रनवे की लंबाई 4000 मीटर होगी और और भागलपुर रेलवे स्टेशन से उसकी दूरी करीब 30 किलोमीटर होगी। दरअसल नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट वह होता है जिसका नये सिरे से निर्माण होता है, यानी वहां पहले से कुछ भी अस्तित्व में नहीं होता.ऐसे में रनवे से लेकर तमाम तरह की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य की चिंताओं को भी नजर में रखते हुए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाता है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता