ब्रेकिंग
पाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सील

Bihar News: भभुआ में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग बीमार हो गए हैं. इस घटना के बाद होटल को सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भभुआ शहर में एक रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और एक दोस्त बीमार पड़ गए। मृतक की पहचान सारंगपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद प्रशासन ने संबंधित रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।


बताया जा रहा है कि विशाल अपने भाई विनायक तिवारी और दोस्त देवराज कुमार सिंह के साथ मंगलवार रात शहर के एक रेस्टोरेंट से मंचूरियन और कढ़ाई पनीर लेकर आया था। तीनों ने रात करीब 10:30 बजे खाना खाया, जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आधी रात से उल्टी शुरू हुई और तड़के हालत गंभीर हो गई।


परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे तीनों को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना उचित जांच के उसे मृत घोषित कर दिया गया और आग्रह करने पर दुर्व्यवहार किया गया।


हैरानी की बात यह रही कि बाद में युवक के शरीर में हरकत देख परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत कुछ ही मिनट पहले हुई है। इससे यह सवाल खड़े हो गए कि क्या सदर अस्पताल में लापरवाही हुई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ अमित कुमार, प्रभारी एसडीपीओ अनिकेत अमर सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने रेस्टोरेंट और मृतक के घर से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके।


मृतक के पिता ने बताया कि 20 अप्रैल को विशाल का जनेऊ संस्कार होने वाला था और घर में तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता