ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बेउर जेल के कैदी की करतूत से पुलिस के भी उड़ गए होश, तलाशी के बाद मिले आपत्तिजनक सामान

PATNA : राजधानी पटना के बेउर जेल से कैदियों का बड़ा कारनामा सामने आया है। जब एक कैदी वैन की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, कैदी को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। इस

बेउर जेल के कैदी की करतूत से पुलिस के भी उड़ गए होश, तलाशी के बाद मिले आपत्तिजनक सामान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बेउर जेल से कैदियों का बड़ा कारनामा सामने आया है। जब एक कैदी वैन की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, कैदी को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। इसी दौरान खुलासा हुआ कि कैदी अपने साथ भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान लाते हैं। मामला कल यानी शुक्रवार का है। फुलवारी एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैदी वाहन की तालशी ली। 




तलाशी के बाद कैदी के पास से 19 मोबाइल, 3 चार्जर, 6 पैकेट सिगरेट, 100 पीस खुला सिगरेट, 30 पैकेट गुटखा, 7 पुड़िया गुल, 5 पैकेट तास, निट्रा जेपम टेबलेट 10 पीस, खैनी, लाइटर, गांजा और नगद रुपए बरामद किए गए। इसके बाद जेल के अंदर भी सर्च अभियान चलाया गया, जिससे अन्य कैदियों में भी हड़कंप मच गया। पेशी के लिए आए कैदी छोटू उर्फ प्रिंस, मुन्ना सिंह, विक्की पांडे और राणा रणविजय सिंह हैं, जिनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 




आपको बता दें, पटना सिटी के स्पेशल कोर्ट से कैदियों को बेउर जेल लाया गया था। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कैदी अपने पास इतने सारे आपत्तिजनक सामान कैसे रख सकते हैं ? 


टैग्स