ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बेलगाम ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा, मौके पर ही एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

बेतिया-मैनाटांड़ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो लोगों को कुचल दिया जिससे एक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा मचाया।

बिहार न्यूज
घटना के विरोध में सड़क जाम हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मैनाटांड़ मार्ग पर बकुलहर चौक के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में पिपरा गांव निवासी 25 वर्षीय मछली विक्रेता भगरासन साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बकुलहर निवासी मनोज महतो (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए बेतिया भेजा गया। इधर, हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद काफी देर तक जाम जारी रहा।


स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए चनपटिया और कुमारबाग थाना की पुलिस के साथ क्विक एक्शन टीम को भी बुलाया गया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली बेतिया से मैनाटांड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बकुलहर चौक के पास चिरैया बाजार में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और सड़क किनारे मछली बेच रहे भगरासन साह व खरीदारी कर रहे मनोज महतो को अपनी चपेट में ले लिया।


गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के घर में मातम पसरा है, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स