ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

Bihar News: युवक ने पोखर में लगाई छलांग, डूबने से मौत की आशंका; तलाश में जुटी NDRF की टीम

Bihar News: बेतिया शहर के सागरपोखरा में एक युवक के कूदने से डूबने की घटना सामने आई है। युवक की तलाश के लिए प्रशासन और NDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया शहर के सागरपोखरा में शुक्रवार को एक युवक के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सागरपोखरा के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


युवक की पहचान मोहम्मद शमशुल मियां के बेटे शहद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहद अचानक सागरपोखरा में कूद गया। पास के दुकानदारों और वहां मौजूद कुछ बच्चों ने उसे पानी में कूदते हुए देखा और तुरंत इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF  की टीम को भी सूचना दी गई है। प्रशासन द्वारा लगातार सागरपोखरा में युवक की तलाश की जा रही है।  


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल समाचार युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और प्रशासन द्वारा खोज कार्य जारी है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता