ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Bihar News : एक बाइक पर लौट रहे थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार वाहन ने उजाड़ दिए दो परिवार

बेतिया में शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Bihar News : एक बाइक पर लौट रहे थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार वाहन ने उजाड़ दिए दो परिवार
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है।


घटना बेतिया के मछलीलोक इलाके के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बानूछापर वार्ड संख्या 29 के रहने वाले तीन युवक मझौलिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।


इसी दौरान मछली लोक के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बानूछापर निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र गुलशन कुमार और प्रेम प्रसाद गुप्ता के पुत्र चेतन कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ मृतकों के घर पर जुट गई। इलाके में भी शोक का माहौल है।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि वाहन के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।


इधर, मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।मृतक के परिजन मुकेश यादव ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द फरार चालक को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिला सकती है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।