ब्रेकिंग
Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा

Bettiah raj property : बेतिया राज की अरबों की जमीन पर बिहार सरकार करेगी कब्जा, किराए पर रहेंगे कब्जेदार

Bettiah raj property : बेतिया राज की अरबों की संपत्ति पर बिहार सरकार का दावा, रकार इन भूखंडों का सर्वे कराकर उन्हें अपने अधीन लेगी। बिहार सरकार द्वारा इस पूरी प्रक्रिया के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष कार्यालय भी स्थापित किया गया है।

राजा बेतिया, Raja Bettiah, अरबों की संपत्ति, Billion worth property, बिहार सरकार, Bihar Government, जमीन कब्जा, Land acquisition, प्रयागराज, Prayagraj, छोटा बघाड़ा, Chhota Baghara, मुट्ठीगंज, Mutthiga
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

 Bettiah raj property : प्रयागराज में बेतिया राज की अरबों रुपये की संपत्ति अब बिहार सरकार के कब्जे में जाएगी। शहर के तीन प्रमुख इलाकों – मुट्ठीगंज, स्ट्रेची रोड और छोटा बघाड़ा – में जमीन की पहचान की गई है। छोटा बघाड़ा में 22 एकड़ जमीन चिन्हित हुई है, जहां पहले से कई निर्माण हो चुके हैं। बाकी दो जगहों पर भी मकान और सरकारी दफ्तर बने हैं।


 बेतिया राज के नाम पर ये संपत्तियां 1359 फसली वर्ष की खतौनी में दर्ज हैं। बिहार बोर्ड ऑफ रेवन्यू के अध्यक्ष केके पाठक ने प्रयागराज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और अन्य अधिकारियों के साथ इन जमीनों के   सर्वे और कब्जे को लेकर बैठक की।


सरकार का कहना है कि जो लोग इन जमीनों पर रह रहे हैं, उन्हें बेदखल नहीं किया जाएगा, लेकिन अब से उन्हें किराया देना होगा। यह किराया जिला प्रशासन द्वारा तय दर के अनुसार लिया जाएगा। इसके लिए मनमोहन पार्क के पास बिहार सरकार का अस्थायी कार्यालय भी खोल दिया गया है| 


बिहार सरकार के मुताबिक, राजा बेतिया की संपत्तियां उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में फैली हुई हैं। 26 दिसंबर 2024 को लिए गए निर्णय के अनुसार, ये सभी जमीनें अब बिहार सरकार की मानी जाएंगी और सर्वे के बाद कब्जे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीआरओ को एक महीने के भीतर सभी संपत्तियों की सूची बनाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।