ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BETTIAH: ससुराल में विवाहिता ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी, कश्मीर में मजदूरी करता है पति

BETTIAH: बेतिया के मिश्रटोला में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक बंद कमरे से विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

BETTIAH: ससुराल में विवाहिता ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी, कश्मीर में मजदूरी करता है पति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मिश्रटोला में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक बंद कमरे से विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना नगर पंचायत लौरिया के मिश्रटोला वार्ड 6 की है जहां विवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मृतका पति और ससुर यहां नहीं रहते हैं। दोनों कश्मीर में मजदूरी करते हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। 


हालांकि घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मिश्रटोला में इमाम हुसैन की पत्नी शबनम खातून (19) ने आत्महत्या की है। जहां पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई कर रही है। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि शबनम खातून की शादी करीब 6 माह पुर्व हुई थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका का मायका शनिचरी थाने के कौवाहा है। जहां इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है । इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें