ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बेतिया में युवक की चाकू गोदकर हत्या, छठ के दिन अपराधियों ने ले ली जान

BETTIAH : खबर बेतिया की है, जहां एक युवक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना शहर के कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की है। बदमाशों ने बड़ी बेर

बेतिया में युवक की चाकू गोदकर हत्या, छठ के दिन अपराधियों ने ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : खबर बेतिया की है, जहां एक युवक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना शहर के कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की है। बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से युवक को चाकू मार दिया, जिसके बाद उसकी जान चली गई। मृतक की उम्र 25 साल बताई जा रही है।  




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बाइक सवार बदमाश ने गुड्डू रौनियार नाम के एक युवक पर निशाना साध दिया और चाक़ू गोदकर उसकी हत्या कर दी। हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे बेतिया जीएमसीएच में एडमिट कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। 




सूचना पाकर कालीबाग ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की स्थिति देखकर साफ़ होता है कि उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। उसके शरीर पर करीब 5 ज़ख्म बने हुए हैं। कालीबाग ओपी थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक कालीबाग न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 4 का रहने वाला गुड्डू रौनियार है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स