ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

शराबबंदी वाले राज्य में गांजे की तस्करी: बोलेरो से 1.24 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया के मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो से 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
क्या यही नशाबंदी है?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बेतिया जिले के मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से करीब 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो  तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।


थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चैलाभार क्षेत्र से एक बोलेरो में भारी मात्रा में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान बोलेरो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-06P-8648) से कुल 10 बोरियों में रखा 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद गांजा और वाहन दोनों को जब्त कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक प्रसाद (पिता– पारस साह), निवासी कौड़ीहार चौक, रक्सौल, जिला पूर्वी चंपारण तथा अनुज कुमार (पिता– पन्नालाल पासवान), निवासी आईटीआई, बेतिया, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपितों से गांजा की खेप के स्रोत, गंतव्य और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स