ब्रेकिंग
बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦बिहार में 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बंपर बहाली! BPSC की नई परीक्षा पास करना जरूरी, जानें 160+40 अंकों वाला चयन फॉर्मूला✦दुनिया के सबसे अमीर टेक CEO का ऐसा खौफनाक मैनेजमेंट स्टाइल: कर्मचारियों को माथे पर पेशाब... की देता था धमकी, खुलासे ने उड़ाए सबके होश✦बकाया दहेज की मांग को लेकर बारात लेकर लौटने लगा दूल्हा, लड़की वालों ने दूल्हे और बहनोई को बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ जानिये?✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦बिहार में 10,479 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बंपर बहाली! BPSC की नई परीक्षा पास करना जरूरी, जानें 160+40 अंकों वाला चयन फॉर्मूला✦दुनिया के सबसे अमीर टेक CEO का ऐसा खौफनाक मैनेजमेंट स्टाइल: कर्मचारियों को माथे पर पेशाब... की देता था धमकी, खुलासे ने उड़ाए सबके होश✦बकाया दहेज की मांग को लेकर बारात लेकर लौटने लगा दूल्हा, लड़की वालों ने दूल्हे और बहनोई को बना लिया बंधक, फिर क्या हुआ जानिये?

बिहार के कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Bihar News: बेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर में स्थित पोखरे से मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और युवक की पहचान के साथ मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर...

बिहार के कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में तैरता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह के समय जब लोगों की नजर पोखरे में तैरते शव पर पड़ी तो वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.


घटना की जानकारी मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया.


शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी. शुरुआती छानबीन में मंदिर के मुख्य गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली. साइकिल पर एक बैग बंधा हुआ था. पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर मिला.


हालांकि, बैग से ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके. मृत युवक कौन था, कहां का रहने वाला था और वह मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा.


मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है. युवक की तस्वीर और अन्य जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा की जा रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य कारण से उसकी जान गई है.