ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार में गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: बोलेरो से 1.24 क्विंटल गांजा बरामद, करोड़ों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब पूरे तस्करी...

बिहार में गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: बोलेरो से 1.24 क्विंटल गांजा बरामद, करोड़ों की खेप के साथ दो गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो से 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है।


शनिवार सुबह मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मझौलिया-महना मुख्य सड़क पर चेईलाभार गांव के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान रक्सौल के कौड़िहार चौक निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार और बेतिया आईटीआई निवासी 18 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनके दो अन्य साथी, जो बाइक पर आगे-पीछे चल रहे थे, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजे की यह खेप रक्सौल से लाकर लोहियरिया पहुंचाई जानी थी। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह खेप किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी, जिसे समय रहते पुलिस ने नाकाम कर दिया।


थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रहेगी। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की सप्लाई कहां से हो रही थी, इसका अंतिम गंतव्य क्या था और इस पूरे अवैध कारोबार में किन-किन लोगों की भूमिका है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।


फिलहाल पुलिस ने बरामद बोलेरो और गांजे को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।