ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News: आपके पास भी है लाइसेंसी हथियार, तो तुरंत पहुंचें थाने, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज हो गया है। बेतिया जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बेतिया जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने की। बैठक में उन व्यक्तियों पर चर्चा की गई, जिनके पास लाइसेंसधारी शस्त्र हैं और जिनके खिलाफ आपराधिक मामला लंबित है या शांति भंग होने की संभावना के आधार पर कोई कानूनी कार्रवाई हुई है।


बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव के दौरान 70 लाइसेंसधारियों के शस्त्र को निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक संबंधित थाने में जमा कराया जाएगा। शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। इस बैठक में बेतिया के एसपी डॉ. शौर्य सुमन और बगहा के एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवी पैट मशीनों का तकनीकी परीक्षण चल रहा है। इन मशीनों की सुरक्षा प्रणाली और कार्यक्षमता की समीक्षा भी की जा रही है। इस वर्ष मशीनों के परीक्षण में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए। वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी विधानसभा वार कार्य की निगरानी कर रहे हैं और मशीनों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा रहा है।


सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाहरणालय के सभागार में निर्वाचन कर्मियों और टीमों को प्रशिक्षण भी दिया गया। विधानसभा क्षेत्र 1 से 5 के लिए व्यय प्रेक्षक अनिल कुमार और क्षेत्र 6 से 9 के लिए विनय कुमार कंथेटी ने एईओ, एटी, वीएसटी, वीवीटी और कॉल सेंटर स्टाफ को आवश्यक जानकारी और ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण में प्रत्याशी रजिस्टर की जांच प्रक्रिया, 24×7 कॉल सेंटर संचालन और आपातकालीन प्रतिक्रिया के तरीके शामिल थे। सहायक व्यय प्रेक्षक भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे और सुनिश्चित किया गया कि सभी टीम सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।


जिला प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर सक्रिय तैयारी की है। इसके अलावा, चुनाव के दौरान स्थानीय पुलिस बल, समन्वय अधिकारी और तकनीकी टीमों की तैनाती भी की जा रही है ताकि हर विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित मतदान हो सके। इस बैठक और तैयारियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि बेतिया जिले में विधानसभा चुनाव सुरक्षित, शांतिपूर्ण और तकनीकी रूप से सक्षम तरीके से संपन्न होंगे, और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असुरक्षा को तत्काल नियंत्रित किया जाएगा।