ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦वर्दी में सैल्यूट नहीं..अफसर के पैर छुए ! पारण परेड के बाद मद्य निषेध 'उपायुक्त' ने नवनियुक्त विभागीय सिपाहियों से कराया चरण स्पर्श, तस्वीर वायरल होने के बाद मचा बवाल...✦नीतीश कुमार ने फिर सुनीं आम लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश✦कैमूर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारात से खाना खाकर लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत✦बिहार में चलती मालगाड़ी पर किसने फेंके पत्थर? लोको पायलट घायल, RPF ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया; हरिनगर-चमुआ के बीच मचा हड़कंप✦बिहार की नल-जल योजना में AI की एंट्री, अब फोन पर सुनेगा आपकी शिकायत; समाधान के बाद खुद पूछेगा- काम से संतुष्ट हैं या नहीं?✦वर्दी में सैल्यूट नहीं..अफसर के पैर छुए ! पारण परेड के बाद मद्य निषेध 'उपायुक्त' ने नवनियुक्त विभागीय सिपाहियों से कराया चरण स्पर्श, तस्वीर वायरल होने के बाद मचा बवाल...

Bihar News: किराये के कमरे से मिला BA छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बेतिया में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग...

Bihar News: किराये के कमरे से मिला BA छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है. छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरिसवा रोड स्थित एक किराये के मकान का है. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पियूनी बाग वार्ड नंबर 22 निवासी 20 वर्षीय इंदु बाला के रूप में हुई है. वह बेतिया में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी.


जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस ने छात्रा के परिवार वालों को घटना की सूचना दी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. जब उन्होंने कमरे में देखा तो इंदु बाला का शव पंखे से लटका हुआ था. घटना को देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए.


परिजनों ने छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि इंदु बाला ऐसी परिस्थिति में ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी. परिवार वालों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया है.


मृतका के बड़े भाई मिथुन कुमार ने बताया कि इंदु चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी. परिवार को उसकी पढ़ाई और भविष्य से काफी उम्मीदें थीं. उन्होंने कहा कि बहन की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए और पूरे मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए.


वहीं छात्रा के पिता कृष्णा राम, जो पेशे से चालक हैं, ने भी मामले को संदिग्ध बताया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर उनकी बेटी के साथ क्या हुआ.


घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.