ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बेतिया: 15 जवानों को लेकर आ रही SSB वैन नदी की तेज धार में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला

BETTIAH: नदी की तेज धार में फंसी एसएसबी वैन को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। 44 वीं बटालियन के 15 जवान वैन में सवार थे। तभी अचानक मटियरिया थाना क्षेत्र के शेरपुर और सिर

 बेतिया: 15 जवानों को लेकर आ रही SSB वैन नदी की तेज धार में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: नदी की तेज धार में फंसी एसएसबी वैन को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। 44 वीं बटालियन के 15 जवान वैन में सवार थे। तभी अचानक मटियरिया थाना क्षेत्र के शेरपुर और सिरसिया के बीच बहने वाली गांगुली नदी की तेज धार में वैन फस गयी। जब ग्रामीणों की नजर गयी तब ट्रैक्टर की मदद से वैन को पानी से बाहर निकाला गया। 

एसएसबी 44 वीं बटालियन सिरिसिया बीओपी के इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि नरकटियागंज मुख्यालय से 15 जवानों को लेकर वैन सिरिसिया बीओपी आ रही थी। तभी इसी दौरान नदी के बीच धारा में वैन फस गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से वैन को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि यह कैंप चारों तरफ से गांगुली नदी से घिरा हुआ है। बरसात के मौसम में आने जाने में एसएसबी के जवानों को काफी परेशानी होती है।


वही पैक्स अध्यक्ष दिग्विजय सिंह यादव ने बताया कि गांगुली नदी में  हर साल बाढ़ आती है। नदी के कटाव के कारण सड़क बह जाती है। जिसके कारण सिरिसिया और शेरपुर को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन बाधित हो गयी। इस संबंध में कई बार स्थानीय विधायक, सांसद, जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को इसकी लिखित सूचना दी गई लेकिन आज तक इस सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी। इस बार नदी में कटावरोधी कार्य नहीं किया गया तो नदी की धारा में सैकड़ो घर समा सकते हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता