ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेतिया:- ट्रैक्टर और बोलेरो की सीधी टक्कर, बोलेरो के ड्राइवर की मौत, एक युवक और 5 बच्चों की हालत नाजुक

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है तो वही 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घटना बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के

बेतिया:- ट्रैक्टर और बोलेरो की सीधी टक्कर, बोलेरो के ड्राइवर की मौत, एक युवक और 5 बच्चों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है तो वही 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घटना बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के जिनवालिया के पास की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में बोलेरो के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बोलेरो पर सवार करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक युवक और पांच बच्चे शामिल हैं।


जिन्हें इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच में एडमिट किया गया है। वही घायल राजेश साह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। वही इस हादसे में 5 बच्चों की भी हालत गंभीर है। 


बताया जा रहा है कि नरकटियागंज के हरदिया देवराज से मोतिहारी के तुरकौलिया गाँव मे बरात गया था वापस लौटने के क्रम सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र के जीनबलिया चौक पर ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर हो गई जिसमे बोलेरो के ड्राइवर कि मौत हो गई और 5 बच्चे गंभीर रूप से  घायल हो गए। 


वही बच्चे के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच घायल सभी व्यक्तियों को बेतिया जीएमसीएच इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने बोलेरो चालक को मृत घोषित कर दी और घायल राजेश शाह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।


घायलों में रिंकी कुमारी उम्र 13 वर्ष, पिंकी कुमारी उम्र 11 वर्ष, प्रियंका कुमारी उम्र 9 वर्ष,  शिवानी कुमारी 7 उम्र वर्ष, और देव कुमार उम्र 8 वर्ष शामिल हैं। सभी का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है की गंभीर चोट आने से नागेंद्र शर्मा की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है वही सभी बच्चियों का गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज किया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता