ब्रेकिंग
निकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थी

Bihar News: जंगल सफारी के दौरान अचानक सड़क पर आ गया भालू, सैलानियों को दिखा रोमांचक नज़ारा

Bihar News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मांगूरहा जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को भालू का रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। भालू ने सड़क किनारे चंचल हरकतें कीं और फिर जंगल की ओर चला गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व अंतर्गत मांगूरहा जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक अनोखा और रोमांचक नज़ारा देखने को मिला। सफारी के दौरान अचानक एक भालू जंगल से निकलकर सड़क के किनारे आ गया और सफारी वाहन के पास चंचल अंदाज़ में मस्ती करता नजर आया। 


भालू ने बिना किसी आक्रामकता के कभी इधर-उधर घूमकर तो कभी खड़े होकर हरकतें कीं, जिसे देखकर वाहन में सवार सैलानी बेहद उत्साहित हो गए। इस दुर्लभ और खूबसूरत दृश्य को पर्यटकों ने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया। कुछ देर तक भालू सैलानियों के सामने ही घूमता रहा, जिसके बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया। 


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भालू अपने स्वाभाविक व्यवहार में था और उससे किसी प्रकार का खतरा नहीं था। साथ ही उन्होंने सैलानियों से अपील की कि जंगल सफारी के दौरान शांति बनाए रखें, वाहन से बाहर न उतरें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाकर ही प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता