ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

बेतिया में चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बेतिया में चलती टाटा नेक्सॉन कार में अचानक आग लग गई। सभी सवार समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Bihar
बड़ा हादसा टला
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के बेतिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जब चलती टाटा नेक्सॉन कार में अचानक आग लग गई। यह घटना लक्ष्य आईटीआई के पास हुई है। जहां कार में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार,यह कार सिकटा से बेतिया की ओर आ रही थी। जैसे ही गाड़ी लक्ष्य आईटीआई के समीप पहुंची,उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। कार में सवार यात्रियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।


कुछ ही मिनटों में कार में आग भड़क गई और वह बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। हालांकि,किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,लेकिन इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल को सूचना दी गई। आग बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए,लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है,लेकिन शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रैफिक को सामान्य किया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता