ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में एक साल के बेटे के साथ डोसा खाने गई पत्नी हो गई लापता, पति ने थाने पहुंच पुलिस से लगाई गुहार

PATNA : पत्रकार नगर थाने में एक पति ने अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है. मामला गुरुवार की रात 7.30 बजे का है. पत्रकार नगर थाने में दि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : पत्रकार नगर थाने में एक पति ने अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है. मामला गुरुवार की रात 7.30 बजे का है. 

पत्रकार नगर थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित पति लोकेश कुमार ने बताया कि वह लखिसराय के विकपुर का रहने वाला है. अभी वह अपनी पत्नी खुशी और एक साल के बेटे के साथ पत्रकार नगर थाने के विजय नगर में किराये के मकान में रहता है.

गुरुवार को वह अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ बाजार गया था. तभी उसकी पत्नी ने डोसा खाने की बात कही और मुहल्ले के ही नोवेल्टी कॉर्नर के पास चली गई. इसी बीच लोकेश सब्जी लेने लगा. सब्जी लेकर जब वह वापस डोसे की दुकान पर आया तो देखा खुशी और उसका बेटा कहीं नहीं है. आसपास के लोग समेत रिश्तेदारों से उसने पूछताछ की पर खुशी का कोई पता नहीं चला. खुशी का फोन भी नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा है. पीड़ित पति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें