ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

बेलगाम ट्रक ने रोड क्रॉस करती युवती को कुचला, मौत के बाद आगजनी और सड़क जाम

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसें में जान जाने की खबरें निक

बेलगाम ट्रक ने रोड क्रॉस करती युवती को कुचला, मौत के बाद आगजनी और सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसें में जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां सड़क हादसें में एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बबाल काटा। 



दरअसल, पटना के बेऊर मोड़ पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने रोड पार करती युवती को कुचल दिया।  जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा जमकर बवाल मचाया गया। एनएच 30 पर आगजनी कर घंटो जाम किया और मुआवजे की मांग की गई। इसके साथ ही साथ ये लोग बेऊर मोड़ पर गोलंबर बनाए जाने की भी मांग भी कर रहे थे। 



वहीं, इस घटना में मृतका की पहचान बेऊर गांव निवासी मुन्ना राय की बेटी प्रीति उर्फ मंगली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद बेऊर पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने में जुट गई, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे और पुलिस किसी तरह से जाम से छुटकारा पाना चाह रही थी। बताया जाता है कि पटना के बेऊर मोड़ पर स्कूल के लिए निकली प्रीति को ट्रक ने कुचल दिया और ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। 



इधर, घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और आगजनी कर मोड़ के पास NH-30 को जाम कर दिया। लगभग 2 घंटे तक बेउर थाना की पुलिस लोगों को समझाते रहे लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे, 2 घंटे के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने रोड जाम हटाया। वहीं, लोगों की मांग है कि बेऊर मोड़ पर एक गोलंबर बनाया जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना ना हो, पहले भी यहां पर इस तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसकी वजह से लोग और आक्रोशित थे। फिलहाल  मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया और रोड जाम भी खुल गया। वहीं बेऊर थाना के एसआई ने बताया कि मौके पर आगजनी और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है, मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया गया है।