ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

गया के बेलागंज में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के समर्थन में चुनावी सभा की। तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इकरा ने कहा—बिहार में बदलाव जरूरी है, जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJI: गया जी के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के पक्ष में चुनाव-प्रचार किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने बेलागंज की जनता से विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राजद प्रत्याशी विश्वनाथ को भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही। कहा कि बिहार में बदलाव बेहद जरूरी है, जो बिना आपके संभव नहीं है। 


सभा को संबोधित करते हुए इकरा हसन ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है और जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि डॉ. विश्वनाथ एक शिक्षित और ईमानदार उम्मीदवार हैं, जो जनता के मुद्दों को सदन तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।


इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता हमेशा न्याय और विकास के पक्ष में खड़ी रही है और इस बार भी डॉ. विश्वनाथ को भारी समर्थन देगी।


कार्यक्रम में जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद अफजाल अंसारी सहित महागठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे, जिन्होंने "राजद ज़िंदाबाद" और "महागठबंधन विजय होगा" के नारे लगाए।


स्थानीय लोगों का कहना था कि तेजस्वी यादव और इकरा हसन की संयुक्त उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और अधिक उत्साहित कर दिया है। अब देखना यह है कि बेलागंज की जनता इस जोश को मतदान में कैसे तब्दील करती है।बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूदबेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूदबेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूदबेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूदबेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूदबेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद