ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बेहतर काम के लिए बिहार के 24 जिलों के डीएम को 'प्रधानमंत्री पुरस्कार' से किया जायेगा सम्मानित

PATNA : लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिहार के 24 जिलों के डीएम को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन मे

बेहतर काम के लिए बिहार के 24 जिलों के डीएम को 'प्रधानमंत्री पुरस्कार' से किया जायेगा सम्मानित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिहार के 24 जिलों के डीएम को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. 2021 में लोक प्रशासन के कार्यों में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार का निर्धारण किया गया है.


ये पुरस्कार देश में सिविल सेवकों द्वारा किये गये अनुकरणीय कार्य को स्वीकारने, मान्यता देने और पुरस्कृत करने हेतु तैयार किया गया है. बिहार के लिए ख़ुशी की बात ये है कि इसमें बिहार के 24 जिलों के डीएम का नाम शामिल किया गया है.


बता दें कि पीएम अवार्ड्स पोर्टल की शुरूआत 17 जुलाई, 2020 को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की थी. तब से प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस, कॉल सेंटर और संचार के माध्यम से सचिवों (एआर और पीजी) से लेकर सभी संघ शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों/ प्रशासकों गतिविधियों तक पहुंच बनाई है.


पुरस्कारों का दायरा जिले के सभी क्षेत्रों में समग्र परिणामोन्मुख कार्य निष्‍पादन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए बढ़ाया गया है. जिला कलेक्टरों के योगदान को प्राथमिकता क्षेत्र में समावेशी क्रेडिट फ्लो के कार्यान्वयन, जनभागीदारी के माध्यम से जन आंदोलनों को बढ़ावा देकर, लोक प्रशासन के साथ बेहतर सम्‍पर्क स्‍थापित कर और जन शिकायतों का निपटारा कर पहचान दी जाएगी. इसके अलावा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार में नमामि गंगे कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारियों के प्रयासों को पहचाना जाएगा.

टैग्स