ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बेगुसराय में नहीं थम रहा अपराध : स्कूल टीचर के घर लाखों की चोरी, बारात में शामिल होने गए थे परिवार के लोग

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन कहीं न कही से अपराध से जुड़ा हुआ मामला निकल कर सामने नहीं आती है।

बेगुसराय में नहीं थम रहा अपराध : स्कूल टीचर के घर लाखों की चोरी, बारात में शामिल होने गए थे परिवार के लोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन कहीं न कही से अपराध से जुड़ा हुआ मामला निकल कर सामने नहीं आती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर बीते रात बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार,यह घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड नंबर 10 की है। जहां एक युवक के घर में ताला तोड़कर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना जिसके घर में हुई है वह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पतैलिया निवासी पंकज कुमार बताए जा रहे हैं। पंकज कुमार रात में बारात गए हुए थे।  इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लाखों की चपत लगा गए। 


बताया जाता है कि,चोरों ने पंकज के घर के सभी लॉकर को तोड़कर करीब एक लाख रुपए नगद,100 ग्राम सोने का आभूषण एवं 400 ग्राम चांदी का आभूषण ले भागे।अब   सुबह में घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल क़याम हो गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर  प्राइवेट शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी माला कुमारी मध्य विद्यालय लडुआरा में शिक्षिका है। जो फिलहाल अपने मायके में रह रही है। रात में हमारे बहन के देवर की शादी थी। जिसमें हम करीब 11:30 बजे अलौली बारात गए थे। सुबह में 3:45 बजे आए तो घर का ताला टूटा देखा। चोरों ने कुल चार ताला को तोड़ा और कमरे में प्रवेश कर गए।


इसके बाद एक अलमीरा, एक गोदरेज, दीवान, ट्रंक एवं ड्रेसिंग टेबल को तोड़कर सब सामान बाहर निकाल दिया।चोरों ने सभी सीसीटीवी कैमरा को जहां तोड़ दिया, वहीं सीसीटीवी का डीवीआर लेकर चल गए। हद तो यह हुई कि बदमाशों ने गुल्लक में जमा किया गया खुदरा पैसा भी नहीं छोड़ा तथा उसे भी तोड़कर निकाल लिया। घटना की सूचना पर सिंघौल सहायक थाना को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें