ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार: स्कूल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में स्कूल के प्रांगण में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई

बिहार: स्कूल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में स्कूल के प्रांगण में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है. 


दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में एक युवक का शव मिला. शव के पास सल्फास की खाली डब्बे व स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक का बोतल भी बिखरा पड़ा मिला. मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबोरा निवासी रामाशीष सिंह का 23 साल के बेटे राजन कुमार के रूप में की गई है. मृतक रिफाइनरी में सुपरवाइजर का काम कांटेक्ट बेसिस पर काम करता था. 


परिवार वालों ने बताया कि सोमवार 4 बजे ही रिफाइनरी से निकला था. लेकिन देर रात घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब नहीं मिला तो परिजन थाना पहुंचे, वहां से जानकारी प्राप्त हुई कि दुलारपुर में किसी युवक का शव बरामद किया गया है. फिर मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त राजन कुमार के रूप में की. अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद राजन कुमार ने जहरीली दवा खा ली है या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं.


मृतक का भाई मौसम कुमार ने बताया उसका भाई का तेघड़ा थाना क्षेत्र के ताजपुर हसनपुर के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लगातार उससे मोबाइल पर बात करता था और मिलने भी आता था. मृतक युवक का लड़की से दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 


इस मामले में तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद ही जहरीली दवा खा ली होगी. मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन दी जाती है तो उस आधार पर भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता