ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बेगूसराय में दो युवकों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, गांव को किया जा रहा सील

BEGUSARI:बेगूसराय में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक हाल के दिनों में ही विदेश से आए थे और छुप कर रह रहे थे। सूचना मिलने के बाद सोमवार को इन्हें ले जाक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARI:बेगूसराय में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक हाल के दिनों में ही विदेश से आए थे और छुप कर रह रहे थे। सूचना मिलने के बाद सोमवार को इन्हें ले जाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, जिसमें कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त गांव को सील किया जा रहा है तथा प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।


डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट कल देर शाम में मिला है। उसके बाद तुरंत उनके संपर्क में आए सभी आठ लोगों को क्वारेन्टाइन से सदर अस्पताल लाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी आठ लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। पॉजिटिव रिपोर्ट वाले दोनों का इलाज सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।


डीएम ने बताया कि उन दोनों की तबीयत बहुत अच्छी है तथा जल्द ही स्वस्थ होकर घर जाएंगे, घबराने की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही डीएम ने लोगों से अपील किया है कि सभी लोग लॉकडाउन को लेकर घर में रहें, सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टेंसिंग समेत निर्धारित किए गए सभी प्रोटोकॉल का अनुपालन करें। बता दें कि बेगूसराय में कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें से एक मरीज का इलाज के दौरान जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारेन्टाइन में रखा गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता