ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

बेगूसराय में 220 बूथ घोषित किए गए नक्सल प्रभावित, ये होंगे सुरक्षा के इंतजाम

BEGUSARAI : द्वितीय चरण के तहत बेगूसराय में होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार बदले-बदले स्वरूप में होगा. चुनाव से संबंधित सभी कार्यों में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा. इस वर

बेगूसराय में 220 बूथ घोषित किए गए नक्सल प्रभावित, ये होंगे सुरक्षा के इंतजाम
Anamika
3 मिनट

BEGUSARAI : द्वितीय चरण के तहत बेगूसराय में होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार बदले-बदले स्वरूप में होगा. चुनाव से संबंधित सभी कार्यों में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा. इस वर्ष दिव्यांग वोटर के साथ-साथ 80 वर्ष से ऊपर उम्र के लोग तथा कोरोना संक्रमित को पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी.

 इसके लिए नामांकन शुरू होने के पांच दिन बाद तक आवेदन देना होगा. इसके बाद मतदान कर्मियों की टीम उनके घर जाकर पोस्टल बैलट से मतदान कराएगी. इसके अलावा कोरोना संक्रमित को मतदान के अंतिम घंटे में शाम पांच से छह बजे तक वोटिंग की सुविधा दी जाएगी. इस दौरान सभी मतदान कर्मी पीपीई कीट में मतदान कराएंगे. यह जानकारी शुक्रवार की शाम कारगिल विजय भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय के सभी विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत तीन नवम्बर को मतदान संपन्न कराए जाएंगे.

 इसके लिए नौ अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 17 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. बेगूसराय में 2985 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से 1041 सहायक मतदान केंद्र तथा 1994 सामान्य मतदान केंद्र हैं. यहां 19 लाख 95 हजार 989 मतदाता हैं, जिसमें से 16548 दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 33 हजार दो सौ मतदाता हैं. मतदान के दिन सभी मतदाताओं का थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से होगा, एक दिन पहले मतदान केंद्रों का सेनिटाइजेशन कराया जाएगा तथा सभी मतदाताओं को ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे. 105 महिला बूथ बनाए गए हैं, इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-तीन महिला कर्मियों को लगाया जा रहा है. प्रेस वार्ता में मौजूद एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 220 मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित, 166 को ऑनरेबल, 1006 को क्रिटिकल तथा 1593 को सामान्य घोषित किया गया है. मतदान के लिए अतिरिक्त बल एवं अधिकारियों का डिमांड मुख्यालय को भेजा गया है. अब तक 2129 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है. 320 ननबेलेबल वारंट पेंडिंग है, जिसकी कार्रवाई की जा रही है. 53 लोगों के विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है तथा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए पांच लोगों को चिन्हित किया गया है. एसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए सीसीएमयू यूनिट पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, 25 चेक पोस्ट लगाए जा रहे हैं जहां 24 घंटे में चेकिंग होगी.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता