ब्रेकिंग
Bihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावाBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा

Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी

बेगूसराय के परिहारा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गवाही देने वाले युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला 15 साल पुराने हत्या केस से जुड़ा बताया जा रहा है।

Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar murder case : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। परिहारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के सामने से अगवा कर कुछ दूरी पर ले जाकर गोली मार दी। हैरानी की बात यह है कि युवक की हत्या उसी स्थान पर की गई, जहां करीब 15 साल पहले उसके पिता की भी हत्या कर दी गई थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने पिता की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था और लंबे समय से इंसाफ के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। परिजनों का कहना है कि युवक किसी भी हाल में गवाही से पीछे हटने को तैयार नहीं था। यही वजह है कि आशंका जताई जा रही है कि पुराने मामले में शामिल आरोपियों या उनके समर्थकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


घटना के समय युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक कई बदमाश वहां पहुंचे और उसे जबरन पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने युवक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए, जहां पहले से ही अन्य बदमाश घात लगाए बैठे थे। इसके बाद युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। कई गोलियां लगने से युवक मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश खुलेआम हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और गवाही से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस युवक ने अपने पिता को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया था, वही खुद अपराधियों का शिकार बन गया। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्द आरोपियों को पकड़कर न्याय दिला पाती है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता