ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

Bihar News: घर से भागे तीन बच्चे बिहार के इस स्टेशन से बरामद, RPF ने परिजनों को सौंपा

Bihar News: बिहार के बेगूसराय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तीन नाबालिग बच्चों को स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया। बाल कल्याण समिति की काउंसिलिंग के बाद बच्चों को परिजनों को सौंपा गया।

Bihar news
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बुधवार को स्टेशन परिसर में गश्ती के दौरान RPF ने तीन नाबालिग बच्चों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा और तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित अपनी हिरासत में लिया।


जानकारी के मुताबिक, RPF के सहायक उप-निरीक्षक को सूचना मिली थी कि तीन बच्चे बेगूसराय रेलवे स्टेशन परिसर में बिना किसी अभिभावक के इधर-उधर भटक रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम हरकत में आई और कुछ ही समय में बच्चों को ढूंढकर थाने ले आई।


बच्चों की पहचान 16 वर्षीय विष्णु कुमार, 14 वर्षीय शुभम कुमार और 14 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई। तीनों बच्चे सहरसा जिले के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 14 के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि बच्चे बिना किसी को बताए घर से भाग निकले थे। भागने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि वे किसी बहकावे या पारिवारिक कारणों से ऐसा कदम उठाए हो सकते हैं।


RPF ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। जब परिजन स्टेशन पहुंचे, तब बाल कल्याण समिति (CWC) के निर्देश पर बच्चों की काउंसलिंग कराई गई। मानसिक रूप से उन्हें स्थिर करने और आगे ऐसा कदम न उठाने के लिए समझाया गया। इसके बाद बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। RPF पोस्ट कमांडर ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल केवल यात्रियों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि रेलवे परिसरों में लावारिस, नाबालिग अथवा संकट में फंसे बच्चों की मदद के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि RPF समय-समय पर स्टेशनों पर ऐसे बच्चों की पहचान, बचाव और पुनर्वास के लिए विशेष अभियान भी चलाती है।