ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलाबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसला

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा; दोनों की हुई मौत

Bihar News: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने NH-31 फोरलेन को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह हादसा एफसीआई थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


मृतकों की पहचान बरौनी घटकिंडी निवासी अरुण यादव की 41 वर्षीय पत्नी विभा देवी और 22 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विभा देवी अपने बेटे गोलू के साथ बाइक से मोकामा की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक फिसल गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक अनिल यादव को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक जब्त कर लिया है। फिलहाल ड्राइवर से पूछताछ जारी है। हादसे के बाद बीहट स्थित NH-31 फोरलेन को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। 


लोगों का आरोप है कि एनटीपीसी की राख (फ्लाई ऐश) को ट्रकों में खुले में ढोया जाता है, जिससे राख सड़क पर गिरती रहती है और वाहन फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों का कहना है कि आज भी राख की वजह से बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ।


मृतक के पति अरुण यादव ने बताया कि वह रात में मजदूरी करके करीब 11 बजे घर आया था। सुबह 5:30 बजे पत्नी ने कहा कि वह छोटे बेटे गोलू के साथ मायके लखीसराय के पिपरिया) जा रही है। दोनों निकल गए और अब कभी लौटकर नहीं आए। अरुण यादव ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अविनाश मजदूरी करता है और छोटा गोलू ई-रिक्शा चलाता था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता