ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar News: अनंत चतुर्थी पर सिमरिया पहुंचें विजय सिन्हा, कहा - लालू ने सनातन संस्कृति को किया बर्बाद, अब जनता नहीं करेगी बर्दाश्त

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को बेगूसराय स्थित प्राचीन और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण सिमरिया धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को बेगूसराय स्थित प्राचीन और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण सिमरिया धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पवित्र गंगा स्नान कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। उपमुख्यमंत्री ने यहां से अशोक धाम तक आयोजित होने वाली ‘अमृत लकी महोत्सव यात्रा’ की घोषणा की।


उन्होंने कहा कि आज आनंद चतुर्दशी का पावन पर्व है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुराणों के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन हुआ था और माँ लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। सिमरिया धाम सनातन संस्कृति का एक प्राचीन केंद्र है, जहां पहले कुंभ मेला आयोजित होता था, लेकिन विदेशी आक्रमणों के कारण यह परंपरा बाधित हुई। अब यह पुनः अपनी सांस्कृतिक धारा को पुनर्जीवित कर रहा है।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ‘अमृत लकी महोत्सव यात्रा’ में सिमरिया धाम से अशोक धाम तक का आयोजन किया जाएगा, जहां महा रुद्राभिषेक, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी भी विशेष प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम मिथिला, मगध और अंग की सांस्कृतिक त्रिवेणी को जोड़ते हुए युवाओं को अपनी विरासत और सनातन धर्म से परिचित कराएगा।


उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा कि केरल में बिहारियों की तुलना बीड़ी से करने जैसे घटिया मानसिकता विपक्ष की नकारात्मक सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा, “हम सनातन संस्कृति में सभी जीवों का सम्मान करते हैं। नकारात्मकता और अपमान को समाप्त करने के लिए हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। जो लोग शक्ति का अपमान करते हैं, उनका नाश निश्चित है।”


वहीं, उन्होंने लालू प्रसाद यादव के हालिया बयान “विक्ट्री बिहार में और फैक्ट्री गुजरात में नहीं चलेगा” पर भी पलटवार किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “वे लोग जो बिहार को गाली देते हैं, बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर करते हैं और राज्य की प्रगति में बाधक हैं, अब अंतिम चरण में हैं। लालू यादव अपने पुत्र मोह में बिहार को अशांत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”


विजय कुमार सिन्हा ने जोर देकर कहा कि बिहार अब शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ विकास के ‘अमृतकाल’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए ठोस प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बिहारवासियों से इस संकल्प को मजबूत करने और राज्य को समृद्धि के नए मुकाम पर ले जाने का आह्वान किया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता