ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पिकअप वैन ने साइकिल सवार व्यक्ति को रौंदा, दर्दनाक मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. साइकिल सवार व्यक्ति को पिकअप वैन ने रौंद दिया जिससे साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो ग

पिकअप वैन ने साइकिल सवार व्यक्ति को रौंदा, दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. साइकिल सवार व्यक्ति को पिकअप वैन ने रौंद दिया जिससे साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव हवाई अड्डा के समीप की है. मृतक की पहचान उलाव निवासी स्वर्गीय कमली महतो के पुत्र शंकर महतो के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि मृतक शंकर महतो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी करने के लिए सिंघौल जा रहा था, इसी दरमियान तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया, जिससे शंकर महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी वैसे ही परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों ने बताया कि मृतक पेशे से ड्राइवर है और डॉक्टर पवन कुमार का गारी चलाते हैं. वहीं आज घर से साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी करने सिंघौल जा रहे थे तभी तेज गति से पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

पिकअप वैन ने साइकिल सवार व्यक्ति को रौंदा, दर्दनाक मौत

फिलहाल सिंघौल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और पिकपक वन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता